शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सार्थ  : वि० [सं०] १. अर्थयुक्त। अर्थवान्। २. धनी। ३. उद्देश्य। पूर्ण। ४. उपयोगी। पुं० १. धनीव्यक्ति। २. व्यापारियों का जत्था। ३. सेना की टुकड़ी। ४. समूह। गोल। ५. यात्रियों का दल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्थक  : वि० [सं० सार्थ+कन्] [भाव० सार्थकता] १. (शब्द या पद) जिसका कुछ अर्थ हो। अर्थवान। २. जिसका उपयोग निरुद्देश्य न हो। जो किसी उद्देश्य की पूर्ति करता हो। जैसे—वाक्य में होने वाला किसी शब्द का सार्थक प्रयोग। ३. उपयोगी तथा लाभप्रद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्थकता  : स्त्री० [सं० सार्थक+तल—टाप्] सार्थक होने की अवस्था गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्थपति  : पुं० [सं०] व्यापार करने वाला। वणिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्थवाह  : पुं० [सं०] व्यापारी (विशेषतः दूर तक माल बेचने जानेवाला)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्थिक  : वि० [सं० सार्थ+ठक्—इक्] जो किसी के साथ यात्रा कर रहा हो। पुं० यात्राकाल में संग-साथ रहने के कारण बनने वाला साथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सार्थी  : पुं० [सं० सार्थ+इनि्-सारथिन]=सारथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ