शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सिप्पा  : पुं० [देश०] १. पुरानी चाल की एक प्रकार की छोटी तोप। २. निशाने पर किया हुआ वार। लक्ष्य-वेध। ३. कार्य साधन का कौशल पूर्ण उपाय या युक्ति। तरकीब। (बाजारू) क्रि० प्र०—बैठाना।—भिड़ाना।—लगाना। मुहा०—सिप्पा लड़ाना=कार्य साधन का कौशल पूर्ण या युक्ति करना। ४. कार्य साधन की आरंभिक कार्रवाई या योजना। डौल। मुहा०—सिप्पा जमाना=किसी काम या बात की भूमिका तैयार करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ