शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सीमंत  : पुं० [सं०] १. सीमा रेखा। २. स्त्रियों की सिर के माँग। ३. शरीर में हड्डियों का जोड़। ४. दे० ‘सीमंतोन्नयन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमंतक  : पुं० [सं० सीमंत√कृ (करना)+क] १. माँग निकालने की क्रिया। २. सिंदूर जो स्त्रियों की माँग में डालते हैं। ३. जैन-पुराणों के अनुसार एक नरक। ४. उक्त नरक का वासी। ५. एक प्रकार का मणिक रत्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमंतवान (वन्)  : वि० [सं० सीमंत+मतुप-य=व-नुभ-दीर्घ] [स्त्री० सीमंतवती] जिसके सिर के बालों में माँग निकली हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमंतित  : भू० कृ० [सं० सीमंत+इतच्] सीमंत के रूप में लाया हुआ। माँग निकाला हुआ। जैसे—सीमंतित केश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमंतिनी  : स्त्री० [सं० सीमंत+इनि-ङीपं] १. स्त्री। २. नारी। विशेष-स्त्रियाँ माँग निकालती है, इससे उन्हे सीमंतिनी कहते हैं। २. संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमंतोन्नयन  : पुं० [सं० ब० स०] द्विजों के दस संस्कारों में से तीसरा संस्कार जो गर्भाधान के चौथे, छठे, आठवें महीने होता है, तथा जिसमें गर्भवती स्त्री के सिर के बालों में माँग निकाली जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीम  : पुं० [सं० सीमा] सीमा। हद।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) मुहा०—सीम काँड़ना या चरना= (क)अपने अधिकारों का उल्लंघन करते हुए दूसरे के अधिकार-क्षेत्र में अतिक्रमण करना। (ख) जोर जबरदस्ती करना। पुं० [फा०] चाँदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमक  : पुं० [सं० सीम+कन्] सीमा। हद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमल  : पुं०=सेमल।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीम-लिंग  : पुं० [सं० ष० त०] प्रदेश की सीमा का चिन्ह। हद का निशान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमांकन  : पुं० [सं० सीमा+अंकन, ष० त०] [भू० कृ० सीमांकित] अधिकार, कार्य, क्षेत्र आदि के अलग-अलग विभाग करके उनकी सीमा निर्धारित या निश्चित करना। (डिमार्केशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमांकित  : भू० कृ० [सं०] जिसका सीमांकन हुआ हो। (डिमार्केटेड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमांत  : पुं० [ १. वह स्थान जहाँ किसी सीमा का अंत होता हो। वह जगह जहाँ तक हद पहुँचती हो। सरहद। (फ्रन्टियर) २. गाँव की सीमा। सिवाना। ३. सीमा पर का प्रदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमांत-पूजन  : पुं० [सं० ष० त०] वर का वह पूजन या स्वागत जो बरात आने के समय वधू पक्ष की ओर से गाँव की सीमा पर होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमांत-बंध  : पुं० [सं० ष० त० ब० स०] आचरण संबंधी नियम या मर्यादा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमा  : स्त्री० [सं०] १. किसी प्रदेश या स्थान के चारों ओर की विस्तार की अंतिम रेखा या स्थान। हद। सरहद। (बाउंडरी) मुहा—सीमा बंद करना=ऐसी राजनीतिक व्यवस्था करना कि देश की सीमा पर से आदमियों और माल का आना जाना रुक जाय। २. किसी विस्तार की अंतिम लंबाई या घेरा। (बार्डर) जैसे—सीमा के प्रदेश। ३. वह अंतिम स्थान जहाँ तक कोई बात या काम हो सकता हो। या होना उचित हो। नियम या मर्यादा की हद। (लिमिट) मुहा—सीमा से बाहर जाना=उचित से अधिक बढ़ जाना। (निषिद्ध) ४. भाँग। विजया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमा कर  : पुं० [सं० ष० त०] वह कर जो किसी प्रदेश की सीमा पर आने-जाने वाले व्यक्तियों या सामान पर लगता है। (टरमिनल टैक्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमा-चौकी  : स्त्री० [सं०+हिं०] सीमा पर स्थित वह स्थान जहाँ सीमा रक्षा के निमित्त सैनिक रखे जातें हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमातिक्रमण  : पुं० [सं० ष० त०] अपनी सीमा का उल्लंघन करके दूसरे के प्रदेश में किया जाने वाला अनाधिकार प्रवेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमातिक्रमणोत्सव  : पुं० [सं०] प्राचीन भारत में युद्ध यात्रा के समय सीमा पार करने का उत्सव। विजय-यात्रा। विजयोत्सव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमापाल  : पुं० [सं०] सीमा प्रान्त का रक्षक अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमाब  : पुं० [फा०] पारा। पारद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमा-बद्ध  : भू० कृ० [सं०] १. जिसकी सीमा निश्चित कर दी गई हो। हद के भीतर किया हुआ। जैसे—सीमा बद्ध प्रदेश। २. सीमाओं अर्थात मर्यादाओं से बँधा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमा-शुल्क  : पुं० [वह कर या शुल्क जो किसी राज्य की सीमा पर कुछ विशिष्ट प्रकार के पदार्थों या उनके आयात या निर्यात के समय लिया जाता है। (ड्यूटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमा-संधि  : स्त्री० [सं० ष० त०] वह स्थान जहाँ पर दो या अनेक देशों राज्यों आदि की सीमाएँ मिलती हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमा-सेतु  : पुं० [सं० मध्य० स०] वह पुश्ता या मेड़ जो सीमा निश्चित करने के लिए बनाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमिक  : पुं० [सं०√स्वम् (शब्द करना)+किनन्-संतृप्ता+दीर्घ] १. एक प्रकार का वृक्ष। २. दीमक। ३. दीमकों की बाँबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमिका  : स्त्री० [सं० सीमिक+टाप्] १. दीमक। २. चींटी। च्यूँटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमित  : भू० कृ० [सं०] १. सीमाओं से बँधा हुआ। २. जिसका प्रभाव या विस्तार एक निश्चित सीमा के अंतर्गत हो। २. राजनीति शास्त्र में जिस पर सांविधानिक बंधन लगे हों। परम का विरुद्धार्थक। (लिमिटेड) जैसे—सीमित राज्य-तंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमी  : वि० [फा०] चाँदी का बना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सीमेंट  : पुं० [अं०] दीवारों आदि की चुनाई में काम आने वाला एक चूर्ण जिसमें बालू मिलाने पर गारा बनता है तथा जो जुड़ाई और प्लास्तर के काम आता है एवं सूखने पर बहुत कड़ा और मजबूत हो जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ