शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुगत  : पुं० [सं०] १. बुद्ध देव का एक नाम। २. बुद्ध देव का अनुयायी। बौद्ध। वि० [सं० सुगति] १. अच्छी गतिवाला। अच्छे आचरणवाला। २. जिसे सुगति अर्थात् मोक्ष प्राप्त हुआ हो। ३. सुगम। स्त्री०=सुगति।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुगतदेव  : पुं० [सं० कर्म० स०] गौतम बुद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुगतापतन  : पुं० [सं० ष० त०] बौद्ध मंदिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुगति  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] १. अच्छी या उत्तम गति। २. सदाचरण। ३. मरने के उपरान्त होनेवाली उत्तम गति। मोक्ष। ४. एक प्रकार का छन्द या वृत्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ