शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुता  : स्त्री० [सं०] १. पुत्री। बेटी। २. सखी। सहेली (डि०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुतात्मज  : पुं० [सं० ष० त०] [स्त्री० सुतात्मजा] १. लड़के का लड़का। पोता। २. लड़की का लड़का। नाती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुतान  : वि० [सं० ब० स०] अच्छे स्वरवाला। सु-स्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुताना  : स०=सुलाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुता-पति  : पुं० [सं० ष० त०] किसी की दृष्टि से उसकी कन्या का पति। दामाद। जामाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुतार  : वि० [सं०] १. चमकीला। २. जिसकी आँखों की पुतलियाँ सुन्दर हों। पुं० १. एक प्रकार का सुगन्धित द्रव्य। २. गुरु से पढ़े हुए अध्यात्म शास्त्र का ठीक और पूरा ज्ञान जिसकी गिनती सांख्य-दर्शन में सिद्धियों में की गई है। पुं० [सं० सूत्रकार] [भाव० सुतारी] १ .बढ़ई। २. कारीगर। पुं० [?] १. सुख-सुभीता। २. हुद-हुद। (पक्षी)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुतारका  : स्त्री० [सं०] चौबीस शासन देवियों में से एक। (बौद्ध)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुतारा  : स्त्री० [सं०] १.सांख्य के अनुसार (क) नौ प्रकार की तुष्टियों में से एक और (ख) आठ प्रकार की सिद्धियों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुतारी  : स्त्री० [हि० सुतार+ई (प्रत्य)] १. सुतार या बढ़ई का काम। २. वह सूआ जिससे मोची चमड़ा सीते हैं। ३.पुरानी चाल का एक प्रकार का हथियार। पुं० कारीगर। शिल्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुतार्थी (र्थिन्)  : वि० [सं०] पुत्र की कामना करनेवाला। जिसे पुत्र की अभिलाषा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुताल  : पुं० [सं०] ताल का एक भेद (संगीत)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुताली  : स्त्री०=सुतारी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुतावना  : स०=सुलाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुतासुत  : पुं० [सं० ष० त०] पुत्री का पुत्र। दौहित्र। नाती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ