शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सौदा  : पुं० [अ०] १. खरीदने और बेचने की चीज। क्रय-विक्रय की वस्तु। माल। यौ०–सौदा-सुल्फ (सुलुक)=खरीदने की चीजें या वस्तुएँ। कई तरह की चीजें। सौदा सूत=सौदा-सुलुफ। २. खरीदने-बेचने या लेन-देन की बात-चीत या व्वहार। ३. ऐसा व्यवहार जिसमें किसी का कोई काम या हित करके उसके बदले में उससे अपना कोई काम या हित कराया जाता हो। मुहा०–सौदा करना या पटाना=बात-चीत करके लेन-देन, आदान-प्रदान आदि का कोई व्यापार या व्यवहार पक्का या स्थिर करना। ४. खरीदने या बेचने की बात-चीत पक्की करना। (बार्गेन, उक्त सभी अर्थों में) जैसे–उन्होने पचास गाँठ का सौदा किया। पद–सौदागर (देखें)। ५. काँट—छाट कर साफ किये हुए वे पान जो ढोली में सड़ गये हों। (तंबोली)। ६. यूनानी चिकित्सा-पद्धति में माने हुए शरीर के चार दूषित तत्वों में से एक जिसका रंग काला कहा गया है। ७. उन्माद या पागपन नामक रोग जो उक्त दूषित तत्व के प्रकोप से उत्पन्न माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदाई  : [ अ० सौदा+ई (प्रत्य०)] जिसे सौदा या पागलपन हुआ हो। पागल। बावला। मुहा०–(किसी का) सौदाई होना=(किसी के प्रेम में) पागल—सा हो जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदाकारी  : स्त्री० [अ० फा०] १. सौदा खरीदने या बेचने अथवा उसके निश्चय करने के संबंध में होनेवाली बातचीत। (बार्गेनिंग) २. दे० ‘सौदेबाजी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदागर  : पुं० [फा०] [भाव० सौदागरी] रोजगारी। चीजें खरीदने और बेचने या व्यापार करनेवाला। व्यापारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदागर-बच्चा  : पुं० [फा० सौदागर+हिं० बच्चा] ऐसा पुत्र या वंशज जो स्वयं भी सौदागरी करता हो। पुश्तैनी सौदागर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदागरी  : स्त्री० [फा०] सौदागर का काम, पद या भाव। व्यापार। व्यवसाय। रोजगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदामनी  : स्त्री० [सं०] १. बिजली। विद्युत। २. विशेषतः माला के आकार की विद्युत् या बिजली। ३. संगीत में एक प्रकार की रागिनी जो मेघ राग की सहचरी कही गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदामनीय  : वि० [सं०] १. सौदामनी या विद्युत से संबंध रखनेवाला। २. सौदामनी या विद्युत्-सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदामिनी  : स्त्री० =सौदामनी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदामिनीय  : वि० [सं०]=सौदामनी संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदामेय  : पुं० [सं०] सुदामा के अपत्य का वंशज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदाम्नी  : स्त्री० =सौदामनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सौदायिक  : पुं० [सं० सुदाय+ठक्–इक] १. विवाह के समय वधू को उसके माता—पिता तथा संबंधियों के द्वारा मिलनेवाला धन। २. इस अवसर पर वधू को दिया जानेवाला उपहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ