शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

स्थिर  : वि० [सं०] [भाव० स्थिरता] १. सदा एक ही दशा, रूप या स्थित मे रहने वाला। अचर। निश्चल। (कांस्टेन्ट) २. बहुत दिनों तक या सदा ज्यों का त्यों बने रहने वाला। स्थायी। (स्टैबल) ३. इस प्रकार निश्चित किया हुआ जिसमें जल्दी या सहज में कोई परिवर्तन या हेर-फेर न हो सके। जैसे–मत स्थिर करना। ४. जो किसी स्थान पर पहुँचकर स्थायी रूप से रुक या ठहर गया हो। एक ही जगह पर बहुत दिनों तक टिका रहने वाला। (स्टेशनरी) ५. जिसमें किसी प्रकार का उद्वेग, चंचलता आदि न हो। धीर। शांत। ६. (प्रस्ताव या विचार) जो निश्चय के रूप में लाया गया हो। निश्चित। ७. एक ही स्थान पर जड़ा, बैठा या लगाया हुआ। ८. स्थायी। ९. विश्वसनीय। पुं० १. शिव। २. देवता। ३. मोक्ष। ४. पर्वत। ५. वृक्ष। ६. शनिग्रह। ७. ज्योतिष में एक प्रकार का योग। ८. ज्योतिष में वृष, सिंह, वृश्चिक, और कुंभ ये चारों राशियाँ स्थिर मानी गयीं हैं। ९. एक प्रकार का मंत्र जिसमें शास्त्र अभिमंत्रित किये जाते थे। १॰. वह कर्म जिससे जीव को स्थिर अवयव प्राप्त होते हैं। (जैन) ११. वृष। साँड़। १२. घौ का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर गंध  : [सं०] जिसकी सुगंध स्थिर रहती हो। स्थिर या स्थायी गंध युक्त। पुं० चंपक चंपा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-गंधा  : स्त्री० [सं०] १. केवड़ा। केतकी। २. पाटला। पाढर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-चक्र  : पुं० [सं०] मंजुघोष या मंजुकी नामक प्रसिद्ध बोधिसत्व का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-चित्र  : वि० [सं०] १. जिसका मन स्थिर या दृढ हो। २. उत्तेजित, विचलित, या विह्वल न होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-चेतना  : वि०=स्थिर-चित्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-जीवी (विन्)  : पुं० [सं०] कौआ जिसका जीवन बहुत दीर्घ होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिरता  : स्त्री० [सं०] १. स्थिर रहने या होने की अवस्था, गुण या भाव। २. दृढता। मजबूती। ३. धीरता। ४. स्थायित्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिरत्व  : पुं० =स्थिरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-दंष्ट्र  : पुं० [सं०] १. साँप। सर्प। २. ध्वनि। ३. विष्णु का वाराह अवतार।।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-पत्र  : पुं० [सं०] १. श्रीताल वृक्ष। २. हिंताल वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-पुष्प  : पुं० [सं०] १. चंपक वृक्ष। चंपा। २. बकुल। मौलसिरी। ३. तिल-पुष्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-बुद्धि  : वि० [सं०] जिसकी बुद्धी स्थिर हो। ठहरी हुई बुद्धिवाला। दृढचित्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-मति  : वि०=स्थिर-बुद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिरमना  : वि०=स्थिर-चित्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-मूल्य  : पुं० [सं०] किसी वस्तु का वह निश्चित मूल्य जिसमें कमीबेशी न हो सकती हो। (फिक्सड् प्राइस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-यौवन  : वि० [सं०] [स्त्री० स्थिरयौवना] जिसका यौवन-काल या जवानी अधिक दिनों तक बनी रहे। पुं० विद्याधर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिर-यौवना  : वि० स्त्री० [सं०] (स्त्री) जिसका यौवन अपेक्षया अधिक समय तक बना या स्थिर रहे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिरा  : स्त्री० [सं०] १. दृढ चित्तवाली स्त्री०। २. पृथ्वी। ३. काकोली। ४. बनमूँग। ५. सेमल। ६. मूसाकानी। ७. माषपर्णी। मखवन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिरात्मा (त्मन्)  : वि० [सं०] दृढ़ चित्तवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्थिरायु  : वि० [सं०] १. जिसकी आयु बहुत अधिक हो। चिरजीवी। २. अमर। पुं० सेमल का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ