शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

स्पष्ट  : वि० [सं०] [भाव० स्पष्टता] १. जिसे देखने समझने, सुनने आदि में नाम की भी कोई कठिनता या बाधा न हो। बिलकुल साफ। २. (बात या व्यवहार) जिसमें किसी तरह का छल-कपट या धोखा न हो। चालाकी, दांव-पेंच आदि से रहित और सत्यतापूर्ण। जैसे–(क) आपसी व्यवहार सदा स्पष्ट होना चाहिए। (ख) तुम्हें जो कुछ कहना हो, वह स्पष्ट कर दो। पुं० १. फलित ज्योतिष में ग्रहों का वह स्फुट-साधन जिससे यह जाना जाता है कि जन्म के समय अथवा किसी और विशिष्ट काल में कौन सा ग्रह किस राशि के कितने अंश, कितनी कला और कितनी विकला में था। इसकी आवश्यकता ग्रहों का ठीक-ठीक फल जानने के लिए होती है। २. व्याकरण में, वर्णों के उच्चारण का एक प्रकार का प्रयत्न जिसमें दोनों होंठ एक-दूसरे से छू जाते हों। जैसे–प या म के उच्चारण में स्पष्ट प्रयत्न होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्पष्ट–कथन  : पुं० [सं०] व्याकरण की दृष्टि से कथन का वह प्रकार जिसमें किसी द्वारा कही हुई बात का उल्लेख ठीक उसी रूप में बिना किसी प्रकार का व्याकरणगत अंतर उपस्थित किये किया जाता है। (डायरेक्ट स्पीच)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्पष्टतया  : अव्य० [सं०] १. स्पष्ट रूप से। साफ-साफ। २. स्पष्ट शब्दों में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्पष्टता  : स्त्री० [सं०] १. स्पष्ट होने की अवस्था, गुण या भाव। जैसे–उसकी बातों की स्पष्टता ने सभी को प्रभाविक किया। २. सफाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्पष्टवक्ता  : वि० [सं०] १. स्पष्ट बात या बातें कहनेवाला। २. बिना भय या संकोच के बातें कहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्पष्टवादी (दिन्)  : वि० [सं०] [भाव० स्पष्टवादिता] स्पष्टवक्ता। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्पष्टीकरण  : पुं० [सं०] [वि० स्पष्टीकृत] १. कोई बात इस प्रकार स्पष्ट या साफ करना कि उसके संबंध में कोई भ्रम न रहे। (एल्यूसिडेशन)। २. जो बात स्पष्ट होने से रह गई हो उसे इस प्रकार स्पष्ट करना कि औरों का भ्रम दूर हो जाय। (क्लैरिफि़केशन)। ३. इस प्रकार भ्रम दूर करने के उद्देश्य से कही जानेवाली बात। ४. किसी अपने किये हुए कार्य के विषय में आपत्ति होने पर यह बतलाना कि किन कारणों से यह काम इस रूप में किया गया है। विवृत्ति। व्याख्या। (एक्सप्लेनेशम)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्पष्टीकार्य  : वि० [सं०] जिसका स्पष्टीकरण करना आवश्यक या उचित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्पष्टीकृत  : भू० कृ० [सं०] जिसका स्पष्टीकरण हुआ हो। साफ या खुलासा किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्पष्टीक्रिया  : स्त्री० [सं०] ज्योतिष में वह क्रिया जिससे ग्रहों का किसी विशिष्ट समय में किसी राशि के अंश, कला, विकला आदि में अवस्थान जाना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्पष्टका  : पुं० [सं०] संभोग आदि के समय आलिंगन का एक प्रकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ