शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

स्वस्थ  : वि० [सं०] [भाव० स्वस्थता] १. जो स्वयं अपने बल पर या सहारे से खड़ा हो। २. फलतः आत्म-निर्भर। ३. जो शारीरिक दृष्टि से आत्म-निर्भर हो। फलतः जिसमें आलस्य, रोग, विकार आदि न हों। तन्दुरुस्त (हेल्दी)। ४. जिसमें किसी प्रकार की त्रुटि न हो। (साउन्ड) जैसे–स्वस्थ प्रज्ञ। ५. सामाजिक या मानसिक स्वास्थ्य का रक्षक। जैसे–स्वस्थ साहित्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वस्थ-चित्त  : वि० [सं०] जिसका चित्त स्वस्थ हो। मानसिक दृष्टि से स्वस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वस्थता  : स्त्री० [सं०] १. स्वस्थ होने की अवस्था या भाव। तंदरुस्ती। २. सावधानता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ