शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

स्वास  : पुं०=श्वास (साँस)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वासा  : स्त्री० [सं०] श्वास। साँस। श्वास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वास्थ्य  : पुं० [सं०] १. स्वस्थ अर्थात् नीरोग होने की अवस्था, गुण या भाव। नीरोगता। तन्दुरुस्ती।। जैसे–उनका स्वास्थ्य आज-कल अच्छा नहीं है। २. मन की वह अवस्था, जिसमें उसे कोई उद्वेग, कष्ट या चिन्ता न हो। (हेल्थ)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वास्थ्यकर  : वि० [सं०] जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। तंदुरुस्त करनेवाला। आरोग्य-वर्द्धक। जैसे–देवघर स्वास्थकर स्थान है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वास्थ्य-निवास  : पुं० [सं०] विशेष रूप से निश्चित या निर्मित वह स्थान, जहाँ जाकर लोग स्वास्थ्य-सिधार के लिए रहते हैं। आरोग्य-नवास (सैनेटोरियम)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वास्थ्य-रक्षा  : स्त्री० [सं०] ऐसी स्वच्छतापूर्ण आचरण और व्यवहार जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहे, बिगड़ने न पाये (सैनिटेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वास्थ्य-विज्ञान  : पुं० [सं०] वह विज्ञान या शास्त्र जिसमें शरीर को नीरोग और स्वस्थ बनाये रखने के नियमों और सिद्धांतों का विवेचन हो। (हाईजीन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वास्थिकी  : स्त्री०=स्वास्थ्य-विज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ