शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

स्वेच्छा  : स्त्री० [सं०] अपनी इच्छा। अपनी मर्जी। जैसे–वे सब काम स्वेच्छा से करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छाचार  : पुं० [सं०] भले-बुरे का ध्यान रखे बिना मन-माना या आचरण करना। जो जी में आये, वहीं करना। यथेच्छाचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छाचारिचा  : स्त्री० [सं०] स्वेच्छाचार का भाव या धर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छाचारी (रिन्)  : वि० [सं०] [स्त्री० स्वेच्छाचारिणी] स्वेच्छाचार अर्थात् मन-माना काम करनेवाला। निरंकुश। अबाध्य। जैसे–वहाँ के राज-कर्मचारी बहुत स्वेच्छाचारी हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छा-मृत्यु  : वि० [सं०] १. अपनी इच्छा से आप मरनेवाला। २. जिसने मृत्यु को इस प्रकार वश में कर रखा हो कि अपनी इच्छा से ही मरे, इच्छा न हो तो न मरे। पुं० भीष्म पितामह, जिन्हें उक्त प्रकार का मनोबल या शक्ति प्राप्त थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
स्वेच्छा-सेवक  : पुं० [सं०] [स्त्री० स्वेच्छा-सेविका] दे० ‘स्वयंसेवक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ